बसोपट्टी विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
ध्वजारोहण के बाद सभी ने राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति सम्मान और समर्पण की भावना व्यक्त की। विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों और उत्साह से गूंज उठा। छात्र-छात्राओं ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व को समझते हुए देश की एकता, अखंडता और प्रगति में अपना योगदान देने का संकल्प लिया।
यह दिन हमें उन महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान की याद दिलाता है, जिनके संघर्ष के कारण हमारा देश स्वतंत्र हुआ। विद्यालय परिवार की ओर से सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। 🇮🇳
जय हिंद! 🇮🇳
